नसीराबाद के राशन डीलर एसोसिएशन ने राज्य बजट मे राशन विक्रेताओं को आर्थिक राहत प्रदान कराने हेतू दिया ज्ञापन
नसीराबाद के राशन डीलर एसोसिएशन ने राज्य बजट मे राशन विक्रेताओं को आर्थिक राहत प्रदान कराने हेतू दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राशन डीलर एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार के जारी होने वाले बजट 2022-23 मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राशन विक्रेताओं को भी राहत प्रदान कर मांगों के सम्बंध मे घोषणा कराने हेतू मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। राशन डीलर एसोसिएशन नसीराबाद के तहसील अध्यक्ष सन्दीप मित्तल ने बताया कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि राशन मे वितरित करने पर प्रति क्विंटल गेहूं पर 300 रुपये कमीशन अथवा 30,000 हजार रुपए प्रति माह मासिक मानदेय देने , संचालित पोस मशीन पर मेन्टेनेंस के 5 से 21 रुपये ओर नई मशीन बाबत 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही कटौती को बन्द कराने , संचालित पोस मशीन की निर्धारित कीमत 22500 रुपए से ज्यादा की गई वसूली राशि पुनः लोटाने , गेहूँ छीजत मे 2 से 3 प्रतिशत की छीजत दिलवाने , राशन डीलर की मृत्यु हो जाने के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति आजीवन करने के साथ आयु सीमा की बाध्यता हटवाने व योग्यता दसवी तक ही रखवाने की मांग रखी ।इस अवसर पर नसीराबाद के सभी राशन डीलर उपस्थित थे ।

