शिक्षक संघ सेड़वा ने एसीबीईओ का किया स्वागत
शिक्षक संघ सेड़वा ने एसीबीईओ का किया स्वागत
कुलदीप ने सेड़वा एसीबीईओ पद पर किया कार्यग्रहण
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
सेड़वा :- ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सेड़वा-फागलिया में रिक्त चल रहे एसीबीईओ द्वितीय पद पर भगीरथ कुलदीप ने कार्यभार ग्रहण किया जिसको लेकर प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गंगासरा, शिक्षक संघ प्रगतिशील के सेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष हुकमाराम पन्ना, रेसला फागलिया अध्यक्ष हनुमान राम गोदारा, पीईईओ ओमप्रकाश ढाका, माणक राम मेघवाल सहित ब्लॉक के शिक्षको ने स्वागत किया ।
शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गंगासरा ने बताया कि युवा-कर्मठ एसीबीईओ की नियुक्ति होने से सीमावर्ती ब्लॉक के विद्यालयों में नवाचारो के साथ शिक्षा को गति मिलेगी व सरकारी विद्यालयों में बदलाव नजर आएगा ।
इस अवसर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल से मिलकर सेड़वा में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय का नवीन भवन स्वीकृत करवाने सहित वर्तमान स्थित सीबीईओ कार्यालय में पर्याप्त भवन की उपलब्धता नही होने के कारण पँचायत समिति में कार्यालय स्थापित करने की बात कही जिससे हजारों शिक्षको को परेशानी से मुक्ति मिल सके व पीईईओ निष्पादन मीटिंग, क्लस्टर कार्यशाला सहित मासिक बैठकों का सुचारू संचालन हो सके ।


