DESH KI AAWAJ

ऐसा क्या कह दिया: दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा हुआ बेहोश

Barmer: जिले में लुटेरी दुल्हनों और उनके दलालों का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. जिले में एक बार फिर एक लुटेरी दुल्हन ने अपनी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक परिवार को निशाना बना लिया. गुजरात निवासी लुटेरी दुल्हन 20 दिन तक अपने पति के साथ रहकर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई. दिलचस्प बात तो ये है कि लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा है और उसके एक बेटी भी है. कोतवाली पुलिस ने फरार दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस के मुताबिक,  भीमड़ा निवासी मेहाराम जाट की गत वर्ष 24 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद निवासी ममता के साथ शादी हुई थी. जिले के कोसरिया निवासी दलाल जोगाराम ने शादी करवाने के लिए मेहाराम से 3 लाख रुपये लिये थे. उसने शादी तो करवा दी, लेकिन ममता 20 दिन बाद ही दूल्हे के घर से बहाना बनाकर फरार हो गई.

 पहले से है शादीशुदा ममता
पुलिस ने बताया कि कि मेहाराम मजदूरी करता है, लंबे समय से उसका विवाह नहीं हो रहा था. विवाह के लिए मेहाराम ने  कोसरिया निवासी दलाल जोगाराम से संपर्क किया, जोगाराम ने उसकी शादी करवा दी. बदले में उससे तीन लाख रुपये ले लिए, गुजरात निवासी ममता की जब मेहाराम से शादी हो गई तो दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे, करीब 20 दिन तक दोनों के बीच अच्छी तालमेल रही. एक दिन मेहाराम मजदूरी करने निकला. मौके का फायदा उठाते हुए ममता भी वहां से रफूचक्कर हो गई.  जब मेहाराम वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ममता घर पर नहीं है.उसने ममता से बात की तो वह बोली ‘मेरी तो शादी पहले से हो रखी है और मेरी एक बच्ची भी है. यह सुनकर मेहाराम के पैरों तले से जमीन खिसक गई. 

पीड़ित मेहाराम ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई. SP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. मेहाराम ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन ममता, दलाल जोगाराम और अहमदाबाद निवासी दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

admin
Author: admin