दिव्यांग माता पिता ने इस तरह मनाया अपने बेटे का जन्मदिन
जयपुर। अधिकतर लोग अपने जन्मदिन पर पार्टियां करते हैं एवं फालतू खर्चे करते हैं। हम जिसके बारे में आपको बता रहे हैं यह है जयपुर के घनश्याम तोषनीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना। जिन्होंने अपने बेटे मयंक के जन्मदिन को दिव्यांग साथियों के साथ सेंट्रल पार्क जयपुर में मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे एवं उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।


