मोची का काम करता हैं दिव्यांग, ट्रायसाइकिल का पहिया ले गए चोर
06
दिव्यांग की ट्राई साइकिल का पहिया चोरी: मोची का काम कर परिवार पालता है पीड़ित
महराजगंज। महराजगंज में चोरों ने एक दिव्यांग के ट्राई साइकिल पर ही नियत खोटी कर दी। मामला सदर तहसील क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव का है। चोरों ने दिव्यांग के घर के बाहर रखे ट्राइ साइकिल का दो पहिया गायब कर दिया। इस घटना से दिव्यांग उमा शंकर सदमे में आ गए।
ट्राई साइकिल का पहिया चोरी

दिव्यांग उमाशंकर गांव के पास ही मोची का काम कर परिवार का पेट पालते हैं। सुबह जब यह नजारा उमाशंकर ने देखा तो बेसुध हो गए और आंखों से आंसू छलक उठे। मानवता को शर्मशार करती चोरों के इस कृत्य को लेकर ग्रामीण भी आक्रोशित हैं।
मोची का काम करता है दिव्यांग
बता दें कि समाज कल्याण द्वारा मिला ट्राई साइकिल उमाशकंर के लिए नित्य क्रिया कर्म से लेकर रोजगार तक का साधन था। दिव्यांग की हालत पर भी चोरों को तरस नहीं आई और घर के बाहर रखे ट्राई साइकिल का दोनों पहिया चुरा ले गए। दिव्यांग उमाशंकर इस घटना से काफी आहत हैं। उनका कहना है कि चोरों को मेरे हालत पर भी तरस नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब तक पहिया मिल नहीं जाता उनके सामने रोजी रोटी का संकट बना रहेगा।
चोरी की इस घटना की जानकारी ग्रामणों ने पुलिस को दे दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

