DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के नसिया स्थित जैन देवालय मे प्रतिमा विराजमान का दो दिवसीय कार्यक्रम

नसीराबाद के नसिया स्थित जैन देवालय मे प्रतिमा विराजमान का दो दिवसीय कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के गांधी चोक स्थित भोजराज की नसिया मे स्थित जैन देवालय मे श्री 1008 पदम प्रभु भगवान की प्रतिमा विराजमान करने व वैदि शुद्धि का दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया । जिसमे शुक्रवार को पंडित कोमल चन्द शास्त्री के निर्देशन मे कमल कुमार , नन्दलाल व अमन द्वारा झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ किया । जिसमे प्रथम दिवस पर रक्षिका एवं भाक्ति, अष्टकूमारी द्बारा वैदि का शुद्धिकरण । नन्दकुमार , राजेश डोसी , अजीत बडजात्या एवं शेखर बडजात्या द्वारा शान्तिधारा की गई वही अरुण पाटनी , विनोद अजमेरा , अजीत गोधा , अजीत बडजात्या , कुन्तीलाल जी गदिया व पदम बडजात्या ने इन्द्र बनकर शोभाग्य प्राप्त किया । आयोजित इस कार्यक्रम मे अशोक बाकलीवाल , राजकुमार , मिक्की पाटनी , राजीव बिलाला , सुशील बडजात्या आदि ने भाग लिया । शेखर जैन के अनुसार शाम को आरती , भक्तामर स्त्रोत द्वारा दीप प्रज्वलित कर सास्कृतिक कार्यक्रम होगा । वही शनिवार को प्रतिमा विधि विधान से विराजमान की जायेगी ।

admin
Author: admin