DESH KI AAWAJ

रामसर के कुचील ग्राम में आयोजित हुई जन सुनवाई

रामसर के कुचील ग्राम में आयोजित हुई जन सुनवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रामसर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुचील के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर राजस्थान सरकार जन अभियोग निराकरण कार्यक्रम एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न विभागों में कृत्त जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार मय आमजन से प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया । जिसमें ग्राम पंचायत वासियो एवं स्थानीय पंचायत मुखिया सरपंच शाहिद खान कुचील द्वारा ग्रामीण जनता की समस्याओं व आवश्यक मांगो के विषय में संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदत्त प्रकरण के निस्तारण हेतु अवगत कराया गया । सरपंच शाहिद खान कुचील ओर पंचायत समिति सदस्य जसराज गुर्जर द्वारा आगंतुक अधिकारी गण अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए बहुमान किया गया । जनसुनवाई शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ परसाराम सैनी, तहसीलदार मोहन सिंह राजावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगनारायण व्यास, सरपंच शाहिद खान कुचील, पंचायत समिति सदस्य जसराज गुर्जर , पीईईओ कुचील भागचंद जैन, बालिका स्कूल संस्था प्रधान राकेश कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग अभियंता मोहसिन खान, अतिरिक्त विकास अधिकारी जोरावर सिंह, सूचना तकनीकी सहायक कफ़ील उर्र रहमान , भू निरीक्षक आदेश जौहरी, पटवारी कमलेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी कालू राम यादव, ग्राम रोजगार सहायक शारदा शर्मा, पंडित महावीर शर्मा, वार्ड पंच इरफ़ान अहमद देशवाली, मांगू अली,उस्मान खां, अशोक वैष्णव, वक़ील मोहम्मद, अज़ीज मोहम्मद, गुल मोहम्मद , नसरुद्दीन, इमरान खोखर मय विभिन्न विभागों के कार्मिकगण सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin