DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के नर्सेज कर्मियों ने जयपुर मे आयोजित धरने मे लिया भाग

नसीराबाद के नर्सेज कर्मियों ने जयपुर मे आयोजित धरने मे लिया भाग

नर्स ग्रेड सेकंड कैडर मे शामिल करने व वेतनमान बढाने की रखी मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रवि चावला और प्रदेश संयोजक कशिश कच्छावा के नेतृत्व में नसीराबाद स्वास्थ्य सहायक टीम ने जयपुर के शहीद स्मारक में जाकर धरना दिया । जिसमे उन्होंने सरकार से दो मांगे रखी है । जिसमे सभी संविदा कर्मियो को ग्रेड सेकंड कैडर में शामिल करने के साथ सभी संविदा कर्मियों को सम्मानजनक वेतन 26500/- किया जाए ।
जयपुर मे आयोजित इस धरने मे नसीराबाद से कोविड स्वास्थ्य सहायक मनीष मार्टिन, प्रियंका गोमा, गणेश कच्छावा, घनश्याम चौधरी, अविनाश रेगर, विजयलक्ष्मी राजोरिया, अनिल कुमार आचार्य, पुष्पेंद्र चौधरी, नरेंद्र भांबी, कमलेश प्रजापत आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin