नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड मे पुलिस विभाग की बडी कार्यवाही
नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड मे पुलिस विभाग की बडी कार्यवाही
एक व्यापारी से बरामद किऐ 27 लाख 84 हजार रुपए
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, वृताधिकारी पूनम भरगड के सुपरविजन में नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा की बड़ी कार्यवाही । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार शाम को नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक व्यापारी से 27 लाख 84 हजार रुपए किए बरामद । पुलिस प्रशासन द्वारा पूछताछ करने पर रुपयों के बाबत व्यापारी ने संतोष जनक जवाब नही देने पर राशि जब्त कर ली गई है । राशि के बारे मे व्यापारी से पूछताछ जारी है । साथ ही जब्त राशि के बारे मे इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है ।

