इतने नम्बर तो मेरे 2 साल में भी नही आए,इस तरह दी पिता ने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
जयपुर। बेटियां घर की रोशनी होती हैं जो हमेशा परिवार को रोशन करती हैं। एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा हैं, एवं उनके प्रशसकों द्वारा जन्मदिन की बधाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने लिखा हैं कि “यह बिटिया शुबि कब 5 फ़ीट 8 इंच की हो गई, पता ही नहीं चला…”
बास्केटबॉल में 2 बार नेशनल, स्केटिंग में स्टेट गोल्ड मैडल, बैडमिंटन, टैनिस, स्वीमिंग और शतरंज के साथ-साथ पढ़ाई में स्कूल की टॉपर भी है, क़ानून की कोई किताब दे दो उसका पोस्टमार्टम करके ऐसे-ऐसे सवाल पूछती है कि पूछो मत बात…
पढ़ाई में इसके जितने नम्बर आते हैं, हमारे तो उतने नम्बर 2 साल में मिलाकर भी नहीं आते थे…
मुझे बेटी का पिता होने पर गर्व है और दुनिया की सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ-साथ शुबि को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं…

