DESH KI AAWAJ

भामाशाह श्रीमाल ने शादी की सालगिरह पर बस्ती के लोगों को 20 लाख रुपए की जमीन दी उपहार में

भामाशाह श्रीमाल ने शादी की सालगिरह पर बस्ती के लोगों को 20 लाख रुपए की जमीन दी उपहार में

शिवभगवान सोनी/दिव्यांग जगत

राजलदेसर। कस्बे के युवा उद्योगपति गौ भक्त सामाजिक कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले भामाशाह शांतिलाल श्रीमती कंचन देवी श्रीमाल ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक बहुत ही अनूठी पहल समाज में पेश की है जिसकी पूरे कस्बे में चर्चा का विषय है शांतिलाल श्रीमाल ने कस्बे की नाथनगर गौशाला के पास बंजी धोरा के पास अपनी जमीन बस्ती में रहने वाले बस्ती वासियों के विवाह अन्य धार्मिक आयोजन होने के कारण उनके लिए वहां पर कोई जगह नहीं थी इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीनाथ नगर गौशाला के मंत्री पवन बोथरा ने भामाशाह श्रीमाल को इस बारे में अवगत कराया जिस पर भामाशाह ने इस पर विचार किया एवं अपनी शादी की सालगिरह पर बस्ती वासियों की मांग पर अपनी पूरी जगह उपहार स्वरूप भेंट की जिस पर उपस्थित सभी बस्ती वासियों ने भामाशाह शांतिलाल एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन देवी का माला, साफा ,सोल पहनाकर सम्मान किया भामाशाह ने बताया यहां के बाशिंदों की मांग पर आज मैंने यह जगह उपहार स्वरूप भेंट कर दी है भामाशाह श्रीमाल ने कार्यक्रम से पूर्व अपनी धर्म पत्नी के साथ कस्बे की श्रीनाथ नगर गौशाला में समस्त गायों को अपने हाथों से दलिया खिलाया एवं देश में गौ माता से अरदास की सुख शांति बनी रहे इस अवसर पर राजस्थान गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच, श्रीनाथ नगर गौशाला के शंकरलाल खडोलिया, खेमचंद बरडिया,सांवरमल सुथार, लालचंद पांडे, श्याम सुंदर पांडे, पवन शर्मा, भगवानाराम प्रजापत, पंडित उमाशंकर दाधीच, पवन पांडे, भवानी शंकर पांडे, रामधन पांडे सहित कस्बे के सैकड़ों गौ भक्त उपस्थित थे

admin
Author: admin