भाविप भोजरास शाखा के अध्यक्ष बने गुर्जर!
भाविप भोजरास शाखा के अध्यक्ष बने गुर्जर!
गुलाबपुरा(मंजू डाभी) भारत विकास परिषद शाखा भोजरास के चुनाव में हरनाथ गुर्जर सर्व सहमति से अध्यक्ष बने व सचिव दुर्गेश जाट कोषाध्यक्ष रमेश मंडल निर्वाचित हुए!
रविवार को साधारण सभा की बैठक महावीर सोमरवाल की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक व चुनाव पर्यवेक्षक किशोर राजपाल
ने की व विशिष्ट अतिथि गुलाबपुरा शाखा संरक्षक केडी मिश्रा गुलाबपुरा नवनिर्वाचित सचिव अशोक अजमेरा का मार्गदर्शन प्रदान हुआ
चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय संयोजक किशोर राजपाल के मार्गदर्शन में भोजरास शाखा के सत्र 2022-23 के लिए दायित्वधारियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई ।
प्रांतीय संयोजक व चुनाव पर्यवेक्षक ने भाविप शाखा भोजरास द्वारा किये जाने वाले सेवा और संस्कार के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की।
शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोमरवाल ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया। शाखा वरिष्ठ सदस्य भंवर लाल शर्मा द्वारा शाखा को सेवा और संस्कार के कार्यों के लिए 21 सो रुपए प्रदान किए वही 4 नए सदस्य ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की
शाखा के इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मालपानी ,पूर्व सचिव भंवर लाल टेलर, सांवरलाल जाट ,रामचंद्र जाट, महावीर चौहान ,ओमप्रकाश मेवाडा ,जगदीश राव ,कंवर लाल खारोल ,रामकुमार खारोल ,भंवरलाल शर्मा ,लालचंद गुर्जर, ओमप्रकाश प्रजापत , सोलन राय ,लक्ष्मण पुरी , पूषाराम चौधरी शाखा सदस्य मौजूद थे ।मंच संचालन प्रान्तीय संयोजक महावीर अजमेरा ने किया।

