धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा- रावत
धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा- रावत
चैनपुरा भैरव धाम पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के भवानीखेड़ा के चैनपुरा मे भेरव धाम पर रविवार को धार्मिक आयोजन हुआ । इस अवसर पर आये मुख्य अतिथि पचायत समिति सदस्य शकंरसिह रावत ने कहां कि भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा है ,भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए धार्मिक आयोजन करना अति आवश्यक है। ग्राम चैनपुरा के डाई नदी के तट पर स्थित भैरव धाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महासभा पुष्कर के प्रदेश उपाध्यक्ष चांद सिंह रावत, भवानीखेड़ा भाजपा मंडल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुखा सिंह रावत, भवानीखेड़ा पूर्व सरपंच ओम सिंह रावत, राजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि कमल आदि उपस्थित थे ।

