DESH KI AAWAJ

देरांठू व दिलवाडा हाईवे का रास्ता अभी नही होगा बन्द

देरांठू व दिलवाडा हाईवे का रास्ता अभी नही होगा बन्द

ग्रामीण मिले सांसद व विधायक के साथ कलेक्टर महोदय से

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर चल रहे रोड कार्य के दौरान देरांठू से नसीराबाद रोड बन्द करने व दिलवाडा मे भी रास्ता बन्द करने की आशंका को देखते हुऐ ग्रामीणो ने पूर्व मे नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था । जिस पर कार्यवाही मे विलम्ब होने पर देरांठू व दिलवाडा के ग्रामीण विधायक रामस्वरूप लाम्बा के साथ सासंद भागीरथ चोधरी से मिलकर परेशानी से अवगत कराया । जिस पर सासंद चोधरी ने कलेक्टर अंश दीप से बात कर दोनो ग्रामो की समस्या बताई । ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ जिला कलेक्टर ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को आदेश जारी कर हाईवे ओथोरिटी से मिलकर रोड का सर्वे कर एक सप्ताह मे रिपोर्ट बनाकर पेश करने के आदेश जारी किऐ है । इस अवसर पर देरांठू से युवा नेता दिनेश चोधरी , उपसंरपच सुरेन्द्र कसाणा , विष्णु फडोल्या वही दिलवाडा से सरपंच घीसालाल , प्रहलाद चोधरी ( ठेकेदार ) , अम्बालाल चोधरी , मुकेश चोधरी आदि साथ में थे ।

admin
Author: admin