डबरेला ग्राम मे अचानक तबीयत बिगड़ने से मनरेगा श्रमिक की हुई मौत
डबरेला ग्राम मे अचानक तबीयत बिगड़ने से मनरेगा श्रमिक की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के अरांई क्षेत्र के डबरेला ग्राम मे चारागाह नाडी सुदृढ़ कार्य पर कार्य कर रहे एक मनरेगा श्रमिक की तबीयत बिगड़ने से अचानक मौत हो गई । एलडीसी तेजाराम मीणा ने बताया कि चारागाह नाडी पर चल रहे कार्य के दौरान सुरजमल भील की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई । सुचना कर प्रशासन को अवगत कराया । जिस पर मौके पर सरपंच रामरतन चोधरी , बोराडा थानाप्रभारी नियाज अहमद , हेड कांस्टेबल प्रतापसिंह , ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र सैनी पहुंचे । जिस पर शव को बोराडा सीएमसी पर पहुचाया ।

