DESH KI AAWAJ

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भगा ले जाने वाले युवक की यूपी में हत्या

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भगा ले जाने वाले युवक की यूपी में हत्या

शव लेकर अजमेर पहुंची पुलिस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। छह माह पहले हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने के आरोपी युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव अलवर गेट थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद से बरामद किया। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया था । मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की तो मामले का खुलासा हुआ। अलवर गेट थाना पुलिस रविवार सुबह नितेश नैन के शव को अजमेर लेकर पहुंची। शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी। सूचना मिलते ही नितेश के परिजन व रिश्तेदार भी मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस मामले में कुछ ही घंटों में खुलासा करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस ने प्रकरण में करीब चार जनों को हिरासत में लिया है।प्रारंभिक पड़ताल में आया कि हत्यारों ने नितेश नैन की हत्या के बाद उसे फिरोजाबाद में ही जमीन में दफना दिया। उसे जिस जगह दफनाया गया। वहां हत्यारों ने कमरा बना दिया। पुलिस ने कमरे की जमीन खुदाई करवाकर शव को बरामद किया।धोलाभाटा निवासी सरस्वती नगर निवासी सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द नैन ने रिपोर्ट दी कि लम्बे समय से हिस्ट्रीशीटर हरि लंगड़ा उर्फ हरी उसके परिवार को हैरान परेशान कर रहा है। रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे नितेश नैन से उसकी व उसके परिवार की मोबाइल पर रोज बात होती थी। उसे यूपी ले जाने का शक जाहिर किया था।
पीछा कर रहे थे आरोपी
नैन ने बताया कि 4 दिन पहले 31 जनवरी को नितेश के बड़े भाई हेमन्त नैन से मोबाइल फोन पर बातचीत में नितेश ने कुन्दन नगर निवासी मनोज यादव व यूपी के कुछ बदमाश उसके पीछे लगने की बात कही थी। उसमें एक ईटावा का भी रहने वाला है। हिस्ट्रीशीटर हरि लंगड़ा के कहने पर ही उसका पीछा कर रहे है। जो कभी भी उसके साथ कोई भी वारदात कर सकते है। उसकी जान का खतरा है। इसके बाद से नितेश का मोबाइल बंद आ रहा है।
लगातार दे रहा था धमकी
नैन ने बताया कि हरि लंगड़ा जेल से जमानत पर निकलने के बाद से लगातार धमकी दे रहा था। इससे पहले भी वह कई मर्तबा हमला कर उसके परिवार को नुकसान पहुंचा चुका है। जिसकी रामगंज व अलवर गेट थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

admin
Author: admin