DESH KI AAWAJ

नसीराबाद चैत्यालय मे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू ‌‌- घटयात्रा निकली

नसीराबाद चैत्यालय मे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू ‌‌- घटयात्रा निकली

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के स्थानीय राजनारायण रोड स्थित भगवान मुनि सुव्रतनाथ चैत्यालय में नवनिर्मित वेदी की प्रतिष्ठा के लिए वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रातः महिलाओं की घटयात्रा दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई ताराचन्द सेठी जी की नसिया तक पहुंची । वहां से पुनः प्रारंभ होकर मुनीसुव्रत चैत्यालय पहुंचकर संम्पन हुई। जहां नवनिर्मित वेदी की शुद्धि की गई । ततपश्चात अभिषेक शांतिधारा, वास्तु विधान आदि कार्यक्रम संम्पन हुए। इससे पूर्व देव आज्ञा आचार्य निमंत्रण व ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सायंकाल विशेष आरती के बाद महिलाओं द्वारा भजनों की सरिता बहाई ।

admin
Author: admin