भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा शहीद स्मारक भैरू चौराहे पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । भारतीय जनता पार्टी मंडल नसीराबाद अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 2016 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था । 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रहस्यमय तरीके से मृत्यु हुई थी । उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय तथा माता का नाम रामप्यारी था । पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे । वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे ।वो राष्ट्रीय समावेशित विचारधारा के समर्थक थे । जो एक मजबूत सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में उनकी गहरी अभिरुचि थी । दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे । पंडित जी कहते थे कि बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना करना व्यर्थ है । एक अच्छे को शिक्षित करना वास्तव में समाज हित में है । उस समय उन्होंने कहां कि अवसरवादी राजनीति के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है । हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है । केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दिया जाए तो भारत केवल एक जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा । इस आयोजित कार्यक्रम मे अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू कंवर राठौड़ , जिला मंत्री सुभाष वर्मा , भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत , भाजपा मंडल महामंत्री महेश बाबानी , जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश पारचे , युवा मोर्चा मंडल मंत्री भगवानदास दब्क्यावर , अध्यक्ष राजेश लखन , युवा मोर्चा महामंत्री शानू शर्मा , अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया , अनिल वर्मा , संजय मेहरा , मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा , अमित गोयल , सत्यनारायण प्रजापत , सलीम भाई मोजपुरिया , प्रेम गोयल , सुरेश सांखला , किशन बाबानी , महेश बोयत , धरतीराज सिंह रावत , अफजल कुरेशी सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया ।

