DESH KI AAWAJ

गादेरी मे 11 हजार केवी की लाईन के तार टूट कर गिरे,करंट से 2 भैसे मरी

गादेरी मे 11 हजार केवी की लाईन के तार टूट कर गिरे,करंट से 2 भैसे मरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के गादेरी ग्राम मे आज सुबह मोती जाट के कुऐ से सायर गुर्जर के कुऐ पर जा 11 हजार केवी लाईन के तार टूट कर एक बाडे पर गिर गए । जिससे बाडे मे बंधी जगदीश पुत्र रामपाल जाट की दो भैसे करंट की चपेट मे आने से तत्काल मौके पर तडफ तडफ कर मर गई । हादशे के समय भैस मालिक बांडे मे नही थे , वरना जनहानि भी हो सकती थी । लाईन टुटने की आवाज से ग्रामीण मौके पर पहुंचे । फिर तत्काल विधुत विभाग को फोन कर लाईन बन्द कराई । इस करंट हादशे मे जगदीश जाट की दो भैसे जिसकी कीमत 90 हजार के करीब है , नुकसान हो गया । ग्रामीणों ने विधुत विभाग से इसका मुआवजा पीडित पशुपालक को दिलाने की मांग की है ।

admin
Author: admin