भाजपा श्रीनगर मंडल मनाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगा
भाजपा श्रीनगर मंडल मनाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के श्रीनगर में भाजपा मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष के के जोशी ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा श्रीनगर मण्डल के सभी कार्यकर्ता , जिला पदाधिकारी , मण्डल पदाधिकारी , मोर्चा के मंडल अध्यक्ष , कार्यकारिणी सदस्य , जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता पधारे । कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम बालाजी की बगीची बस स्टैंड श्रीनगर पर रखा गया है। साथ में आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर बजट पर कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती रिंकू कवर राठौड़ एवं सहसंयोजक सुभाष वर्मा का मार्गदर्शन भी मिलेगा। जिसमे सभी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

