सरवाड न्यायालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर से जाट ने किया निरीक्षण व ली मीटिंग
सरवाड न्यायालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर से जाट ने किया निरीक्षण व ली मीटिंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सरवाड़ न्यायालय का शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर रामलाल जाट द्वारा दौरा किया गया । न्यायालय का निरीक्षण के पश्चात जाट एवं सुश्री संतोष मीणा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में अधिवक्ता गण के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया । इस दौरान जाट द्वारा आगामी दिनांक 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कराने के संबंध में जानकारी प्रदान की । साथ ही प्री काउंसलिंग एवं डोर टू डोर काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण के संबंध में जागरूक किया । इस दौरान अधिवक्ता विष्णु कुमार व्यास अध्यक्ष बार एसोसिएशन , श्रीमती तारामती वैष्णव उपखंड अधिकारी सरवाड़ , तहसीलदार राम कल्याण मीणा , अधिवक्ता गण निहाल चंद जैन , शैलेंद्र जैन , दौलत सिंह राठौड , सज्जन कुमार चौधरी , प्रसाद जाट , सुधीर कुमार पारीक , उमा राम गुर्जर , शिवराज गुर्जर , फिरोज सॉरी , विकास चौधरी , नेमीचंद , पशुपति पाराशर एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा एवं फतेहगढ़ के अधिकारीगण मौजूद थे ।

