ग्रामीण पत्रकार की जिला स्तरीय बैठक कैरोट ( भिनाय) मे हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार की जिला स्तरीय बैठक कैरोट ( भिनाय) मे हुई सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चर्तुवेदी को बनाया जिला सरक्षंक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्रामीण पत्रकार समिति अजमेर जिला की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को ग्राम कैरोट ,उपखण्ड भिनाय के बाबा रामदेव मन्दिर आश्रम पर रखी गई । जिसकी व्यवस्था मन्दिर पुजारी व पत्रकार घनश्याम दास ओमावत द्धारा रखी गई है ।
कार्यक्रम मे ग्रामीण जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष श्री किशन अवतार पारीक , सरक्षंक राजेश कुमार , सरवाड उपखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार पाराशर , भिनाय अध्यक्ष पप्पू सिह राठौड़ द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माला व दीप प्रज्वलित कर किया गया । बैठक मे ग्रामीण पत्रकार की समस्याओं के बारे जानकारी साझा की गई । जिला अध्यक्ष श्री किशन अवतार पारीक ने समिति का रजिस्ट्रेशन होने के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीण पत्रकारों को भी शहरी पत्रकारों जैसी सुविधा आदि मिले , समय लेकर बात करने की जानकारी दी । राजेश कुमार वर्मा ने समिति से जुडे सभी सदस्यों को फोटो व अन्य जरूरी कागज जमा कराये , जिससे आई डी कार्ड शीध्र बनाये जा सके जानकारी दी । नसीराबाद अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार ने एल आई सी द्वारा सभी पत्रकार साथियों का सामूहिक बीमा कराने की योजना के बारे जानकारी देकर सभी पत्रकार गणो को इसका लाभ मिले बताया । बैठक मे आये मुख्य अतिथि ब्लोगर व वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जी चर्तुवेदी को सर्व सहमति से ग्रामीण पत्रकार समिति अजमेर जिला का सरक्षंक बनाया गया । जिस पर सभी पत्रकार साथियों ने चतुर्वेदी का साफा व माला पहनाकर अभिन्नदन किया । इस पर चतुर्वेदी ने इस पद की लाज रखते हुए ग्रामीण पत्रकारों के इस सगठंन के लिए तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने का वादा किया । कार्यक्रम मे ग्रामीण पत्रकार समिति शक्ति द्बारा सम्पादित कलेण्डर का विमोचन भी मुख्य अतिथियो द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे केरोट सरपंच नीतू सिह राठौड़ , पूर्व सरपंच रामधन , सरपंच संघ अध्यक्ष पीसांगन मानसिह रावत , झडवासा सरपंच भवंरसिह राठौड़ , न्यारा सरपंच मुकेश गुर्जर , पंचायत समिति सदस्य केरोट लादुराम राव , गोपाल केवट , नेमीचंद शर्मा , छोटूलाल मेवाडा के साथ अजमेर जिला समिति से पत्रकार राजेश वर्मा झडवासा , पुष्कर से पप्पू सिह राठौड़ , जीवराज प्रजापति कोटडी , विजय पाराशर सरवाड , रामअवतार जागिड अरवड , घनश्याम दास ,नसीराबाद अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार न्यारा , एडवोकेट एवं पत्रकार मनोज आहुजा बान्दरवाडा , सुरेन्द्र रावत भवानीखेडा , पुरणमल उदय लोहरवाड़ा , मुकेश वैष्णव देरांठू , इकरामुद्दीन रामसर , सुरेन्द्र रावत भवानीखेडा , सावंरलाल प्रजापत बाघसुरी , भगवान वैष्णव बोराडा , नाथूलाल जागिड अरवड , शिवप्रसाद वैष्णव केकडी सहित जिले भर से आये पत्रकार गण मोजूद रहे । कार्यक्रम समापन पर पत्रकार घनश्याम दास ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का माला व साफा पहनाकर मोमेंटो भेट कर धन्यवाद अर्पित किया ।

