मोदी सरकार का बजट देश की प्रगति व दूरगामी सोच पर-भूतड़ा
मोदी सरकार का बजट देश की प्रगति व दूरगामी सोच पर-भूतड़ा
गांव,गरीब,किसान युवा व आमजन को समर्पित बजट-भूतड़ा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि मोदी सरकार का बजट दूरगामी सोच के लिये गांव,गरीब,किसान व आमजन के प्रति देश को विकास के पथ पर दौड़ाने वाला बजट है।
भूतड़ा बजट पर नसीराबाद स्थित जीडी टावर में प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे। इस प्रेस कोम्प्रेस में जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम सयोंजक रिंकू कंवर राठौड़,सह सयोंजक सुभाष वर्मा,दीपेंद्रसिंह राठौड़ व स्थानीय मण्डल अध्यक्ष मेहरा भी उपस्थिति थे।इन नेताओं द्वारा बजट की उपलब्धियों के पत्रक का भी विमोचन किया।यह 50 हजार पत्रक बुथ के कार्यकर्ताओं सहित आमजन तक पहुचाये जांयगे । भूतड़ा ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बजट इतनी दूरगामी सोच का बजट है कि , कुछ दशक बाद इसे टर्निंग प्वाइंट या मील के पत्थर की तरह देखा जाएगा । यह बजट उस तैयारी के साथ आया है कि भारत अपनी आजादी की 100 वी सालगिरह मनाते समय कितना सशक्त हो सकता है । उस भारत की नींव को मजबूत करने के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास पर इतना जोर है कि , इसमें कोशिश है कि हमारे लोग सक्षम व सशक्त हो , उनका स्वास्थ्य बेहतर हो,बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो,घर में जल मिले,बिजली मिले,गैस मिले व सस्ती ओर तेज इंटरनेट की सुविधा मिले। इस बजट में पहली बार आर्थिक विकास की बागडोर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी ध्यान दिया गया है। इस बजट में 7.5 लाख करोड़ रुपए का आवंटन विभिन्न योजनाओं के लिए किया है । पूंजी खर्च का इतना बड़ा आवंटन भविष्य के प्रति उत्साह जनक सोच को दिखाता है । इसमें से 48 हजार करोड़ रुपये खर्च कर 80 लाख परिवारों को मकान,जल मिशन में 60 हजार करोड़ खर्च कर 3.8 करोड़ घरों में स्वच्छ जल,25000 हजार किलो मीटर के राष्ट्रीय राज मार्ग तो 400 नई वन्दे मातरम ट्रेन आयेगी। 50 हजार करोड़ रुपये हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में खर्च किये जायँगे।किसान निधि में 68 हजार करोड़ रु. खर्च कर 11 करोड़ किसानों को लाभ पहुचाया जायेगा। भूतड़ा ने बताया कि भारत की कृषि को आधुनिक बने,नए तौर तरीके अपनाएं इस पर जोर देते हुए कृषि को टेक्नोलॉजी आधारित व केमिकल फ़्री बनाने के बड़े कदम इस बजट में उठाये है।
एम एस पी को लेकर किसानों में जो भम्र फैलाया जा रहा था उस को खत्म करते हुए अभी 2.70 लाख करोड़ का प्रावधान किया है ।देश की पांच नदियों को जोड़ने,गंगा किनारे प्राकृतिक खेती किसानों को तो आर्थिक लाभ होगा ही आमजन के सेहत के लिए क्रांतिकारी निर्णय है। बजट में युवाओं को 60 लाख नई नोकरीयो के साथ ही एमएसएमई को मजबूत करने हेतु नई योजनाओं के साथ 6000 हजार करोड़ दिए जायँगे।इस बजट मे राष्ट की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत सेना के 68 % उपकरण घरेलू कम्पनियों से खरीदे जायँगे। यह बजट देश के लिए संतुलित,व्यवहारिक व दूरदर्शी है जो हमारे विकास को दर्शाता है । उक्त कार्यक्रम में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी , नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , नगर पालिका उपाध्यक्ष शंभू साहू , मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , मंडल उपाध्यक्ष संजय मेहरा , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया , छावनी परिषद के पूर्व चेयरमैन जसवंत सिंह गुर्जर , उपाध्यक्ष अनिल वर्मा , उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा , छावनी परिषद के पूर्व चेयरमैन योगेश सोनी , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश पारचे , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री गुर्जर , मंडल मंत्री उषा पथरिया , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , युवा मोर्चा महामंत्री शानू शर्मा , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगी मंगेश वाल्मीकि , अमित मित्तल , सलीम मोजपुरिया , शब्बीर मोहम्मद आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

