DESH KI AAWAJ

करनिकोट पशु चिकित्सालय विभाग की अनदेखी के चलते अस्पताल बंद

करनिकोट पशु चिकित्सालय विभाग की अनदेखी के चलते अस्पताल बंद

पंडित पवन भारद्वाज//दित्यांग जगत //अलवर

सोडावास 7 फरवरी ।,,,

 समीपवर्ती करनिकोट गांव के पशु चिकित्सालय में डॉक्टर , कंपाउंडर  व चतुर्थ श्रेणी न होने से अस्पताल के ताला लगा हुआ है  । नमो नमो मोर्चा जिला प्रभारी भीमराज यादव करनिकोट ने बताया कि यहा से डॉक्टर तबादले में पहले जा चुके हैं व  कंपाउंडर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने पर जगह खाली हो गई  । बड़ी अजीब विडंबना है कि एक और तबादले में डॉक्टर पूर्व में ही जा चुके वही दूसरी ओर 31 जनवरी को कंपाउंडर सेवा निवृत्त होकर जा चुके है । वही चतुर्थ श्रेणी की माया देवी को भी समीप के गांव मुंडवाड़ा कला अस्पताल में भेज दिया गया । यहा तीन ही पद है जो तीनों ही अब रिक्त हैं । जिसके चलते पशु चिकित्सालय बंद है  ।  पशु पालक परेशान हो रहे हैं।  विभाग की अनदेखी का आलम से ग्रामीणों में भारी रोष है । नमो नमो मोर्चा जिला प्रभारी भीमराज यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर इसका समाधान 5 दिन में नहीं हुआ तो आंदोलन व घेराव की चेतावनी दी गई है । उल्लेखनीय है कि मुंडावर तहसील का सबसे पुराना पशु चिकित्सालय करनिकोट गांव का है । चारों तरफ के  गांव का यह मुख्य चिकित्सालय है । जो आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है । वही देखने योग्य बात यह भी है की अस्पताल का दरवाजा बंद होने पर ग्रामीण चिकित्सालय के मुख्य गेट पर  अपने शादी के कार्ड लगाकर जा रहे हैं ।

admin
Author: admin