नसीराबाद नगरपालिका विकास कार्यों मे अग्रणी , शहर के सभी वार्डों मे सडक निर्माण कार्यों के साथ अब कोर्ट,तहसील परिसर में भी सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
नसीराबाद नगरपालिका विकास कार्यों मे अग्रणी , शहर के सभी वार्डों मे सडक निर्माण कार्यों के साथ अब कोर्ट,तहसील परिसर में भी सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
पालिका अध्यक्ष ने कहा जल्द मिलेगी अधिवक्ताओं को भी कॉलोनी की सौगात
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका बजट से छावनी क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों मे वर्तमान मे शहर की सभी सड़को के निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए ,पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने अब कोर्ट , तहसील परिसर तथा गांधी चोक से नर्सिंग मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की । जिसमे कोर्ट परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा तथा एडवोकेट राजेश गोमा, समाजसेवी हरीश गोमा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।उक्त भूमि पर सड़क निर्माण की लंबे समय से मांग थी ।इसके साथ ही गांधी चोक से नर्सिंग मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है । जिसकी चौड़ाई 21 फीट होने से आमजन को सुविधा मिलेगी । पालिकाध्यक्ष शारदा मित्तल वाल ने बताया कि सडकों का शीघ्र ही समतलीकरण कार्य पूर्ण होने पर डामरीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू कर पूर्ण किया जाएगा ।साथ ही उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं को भी शीघ्र ही नगर पालिका विस्तार की मास्टर प्लान योजना प्रकिया पूर्ण होने पर सुविधा युक्त अधिवक्ता आवासीय कॉलोनी व प्लाट उपलब्ध करवाए जाएंगे।जिसके लिए अधिवक्ता कॉलोनी को नगरपालिका विस्तार में मास्टर प्लान में लेने हेतु अध्यक्ष शारदा गोमा द्वारा अथक प्रयास किया गया है । अधिवक्ता लंबे समय से न्याय क्षेत्र मे अपनी सेवाए दे रहे है जहां हर संभव प्रयास कर सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी तथा शीघ्र नसीराबाद के अधिवक्ताओं को अधिवक्ता कॉलोनी की सौगात मिलेगी। जिस पर उपस्थित अधिवक्ता मसूद परवेज, राजेश सुकरिया, रविन्द्र शर्मा, मोहम्मद जावेद, गोरधन गुर्जर ,पार्षद प्रशांत मेहरा आदि ने खुशी व्यक्त कर आभार प्रकट किया ।

