रोडवेज बस से 2 लाख करीब का 12 किलो अवैध गांजा पकडा
नसीराबाद सदर पुलिस की बडी कार्यवाही
रोडवेज बस से 2 लाख करीब का 12 किलो अवैध गांजा पकडा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने मुखबिर की सूचना पर चित्तौड़गढ़ से अजमेर जा रही रोडवेज की बस में नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 किलो अवैध गांजा जिसकी करीबन कीमत 2 लाख रुपये है बरामद किया । सूचना विश्वनीय होने पर थानाधिकारी मीणा , उपनिरीक्षक मुस्ताक हुसैन , एएसआई शकंरलाल , कास्टेबल धर्मेंद्र सिह , फुलसिंह , अर्जुन सिह , राजेन्द्र सिंह ने 79 झडवासा हाईवे चोकी पर पहुंचे । जहां बिजयनगर की ओर से आ रही झूझनू डिपो की बस को रुकवाकर सभी सवारियों की जांच करी । जिसमे बस मे बैठै यूपी उन्नाव निवासी शहजादे(37) पुत्र मुन्ना अंसारी के रखे बेग मे रखे सिल्लीनुमा पेगिट मे 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख के करीब है । आरोपी तस्कर को सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया उन्नाव यूपी से अजमेर की ओर यह गांजा ले जाया जा रहा था । जिसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी । अजमेर उर्स के दौरान नशे का कारोबार अजमेर में रंगत पकड़ लेता है । जिसमे आस पास के सूबों से आने वाले हजारों लोग नशे के आदी होते हैं वो ऊंची कीमत देकर तलब मिटाते है ।

