DESH KI AAWAJ

षड्यंत्र पूर्वक हिन्दू समाज की माताओ बहनो को अपमानित करना, हिन्दू समाज अब बर्दास्त नही कर सकता:-धनराज गुर्जर

षड्यंत्र पूर्वक हिन्दू समाज की माताओ बहनो को अपमानित करना, हिन्दू समाज अब बर्दास्त नही कर सकता:-धनराज गुर्जर

वैष्णव हिंदू समाज की बालिका के अपहरण मामले में, सर्व हिंदू समाज ने ,एक मंच पर इकट्ठे हो, भाजपा नेता धनराज गुर्जर के सानिध्य में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । विजयनगर सर्व हिंदू समाज ने भारतीय जनता पार्टी राजस्थान कार्यकारिणी प्रदेश समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में ,हिंदू समाज की अपहृत की गई बालिका के संबंध में ,प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर , कुशल लाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान सर्व हिंदू समाज ने सथाना बाजार से ,सैकड़ों की संख्या में तहसील तक मार्च किया।जिसमे
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने ,सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा की, हिंदू समाज की माताओं बहनों को परेशान कर, अपमानित करने के कार्य को, अब हिंदु समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। हिन्दू समाज की नाबालिंग बेटी को बरगला कर अपहरण कर लिया जाता है। इस तरह के षड्यंत्र सैकड़ों वर्षो से ,हिंदू समाज को अपमानित करने हेतु किए जा रहे हैं। पहले अपहरण,फिर निकाह, फिर धर्म परिवर्तन
,लेकिन इस तरह के कृत्य करने वाले जान ले की, अब हिंदू समाज जाग चुका है |वह जातियों में नहीं ,वह केवल सर्व हिंदू समाज है ,और वह समस्त हिंदू समाज की बेटी है।
गुर्जर ने कहा कि इस तरह के षड्यंत्र के जरिए, हिंदू समाज को बदनाम करने से पहले सौ बार सोच लेना,और परिणाम हेतु तैयार रहना। भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस कृत्य में लिप्त अपराधिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतु ,एवं हिंदू समाज की बेटी को सकुशल हिंदू समाज को वापस सौंपा जाए, यह मांग रखी।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं समस्त हिंदू समाज के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे।

admin
Author: admin