400 टायर एवं दो ईजन गाडीयो से अहमदाबाद से यू पी जा रहा माल
400 टायर एवं दो ईजन गाडीयो से अहमदाबाद से यू पी जा रहा माल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 79 से दो ईजन गाडियों के सहारे टेलर मे भरा माल जाता नजर आया । माल लेकर जा रहे सुपर वाईजर लियाकत अली सय्यद ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद से 10 जनवरी को 380 टन वजनी पावर प्लांट का मशीनी सामान लेकर यू पी के जवाहरपुर के लिए निकले है । यह माल भारी होने के कारण 400 टायर की ट्राली बनवाई गई है । जिसमे माल रखकर आगे व पीछे दो ईजन 530 -530 के लगे है । यह माल जे एम बक्सी कम्पनी सानन्द ( अहमदाबाद ) द्वारा ले जाया जा रहा है । जिसमे 18 आदमीयो की लेबर साथ चल रहे है । जिसमे दो डाईवर पंचमूर्ती व रघुनाथ गायकवाड़ चला रहे है । यह माल 20 फरवरी तक यूपी के जवाहरपुर प्लांट पर पहुचेगा ।

