पापा की पेंट से निकाले रुपये,बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भागी
Kota: राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने दो लड़कियों को पकड़ा है. ये दोनों लड़कियां बिहार की बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार ये लड़कियां बिहार से पानीपत अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जा रहीं थी. फिलहाल आरपीएफ जवानों ने दोनों लड़कियों को कोटा सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया, जिसके बाद दोनों को बालिका गृह में आश्रय दिया गया है और परिजनों को जानकारी दे दी गई है.
जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां सहेलियां हैं. इनमें से एक लड़की की 2 महीने बाद शादी होनी थी. परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे तभी दोनों कोई बहाना बनाकर घर से भाग निकली. लड़की की उम्र 15 साल के आस-पास बताई जा रही है. इन लड़कियों ने 31 जनवरी को गुवाहाटी-ओखा ट्रेन पकड़ी थी और पानीपत जा रही थी. कोटा में सर्च के दौरान आरपीएफ के जवान की नजर इनपर पड़ी. कुछ सवाल पुछे गए तो दोनों घबरा गई ओर कोई जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद आरपीएफ जवान ने दोनों को डिटेन कर लिया.
सीडब्ल्यूसी में जब इन लड़कियों की काउंसिलिंग की गई तो इन्होंने बताया कि एक लड़की का बॉयफ्रेंड पानीपत में रहता है, जिससे वो मिलने जा रही थी. घरवाले शादी करवा रहे हैं, लेकिन लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है. घर से निकलते वक्त उसने अपने पिता की पैंट से 12,000 रुपये चुरा लिए थे और सोने की एक लोंग भी साथ रख ली थी.

