DESH KI AAWAJ

श्री श्री यादे मां की जयंती मनाई गई

श्री श्री यादे मां की जयंती मनाई गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले में कई स्थानो पर श्री श्रीयादे माता का जन्म उत्सव प्रति वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाई गया । इस अवसर पर रामपुरा तेजाजी धाम के गादीपति रतन लाल महाराज वह सराणा सरपंच नीलू दुनिवाल ने कलश यात्रा को सराणा से कुमारिया खेड़ा के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना किया । इसी प्रकार 12 मील से कुमारिया खेड़ा के लिए धज्जा को विधि विधान के साथ रवाना किया गया । इसी प्रकार गांव डबरेला श्रीयादे माता मंदिर से मेन बाजार स्थित मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई । प्रजापत समाज के इस आयोजित कार्यक्रम मे गादीपति महाराज रतन लाल प्रजापति रामपुरा , भिनाय 84 मण्डल के अध्यक्ष बिजाराम प्रजापत , केबानिया रामपुरा श्रीयादे मंदिर अध्यक्ष गोपाल मारवाड़ा , मंगल प्रजापत रामपुरा , लादू प्रजापत सराणा , युवा शक्ति जिला अध्यक्ष रामधन प्रजापत कल्याणपुरा , जीवराज प्रजापत कोटडी , महावीर प्रजापत सराणा , पोखरा सराना नाथु प्रजापत सेदरिया , मोहन प्रजापत डबरेला , पप्पू प्रजापत कुमारिया खेड़ा , रामकरण प्रजापत शोकलिया , भागचंद प्रजापत बड़गांव , नंदलाल लाल प्रजापत रामपुरा एवं प्रजापति समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin