DESH KI AAWAJ

बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए किसान वर्ग युवाओं एवं आत्म निर्भर भारत का समावेश किया गया—

बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए किसान वर्ग युवाओं एवं आत्म निर्भर भारत का समावेश किया गया—

के के जोशी मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के. के. जोशी तिहारी ने बताया कि अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा नसीराबाद , विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देश में बुधवार को भाजपा श्रीनगर मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में मोदी जी द्वारा बजट पर चर्चा अधिवेशन को सुना गया। मंडल अध्यक्ष जोशी ने बजट को सभी वर्गों के हित में बताया और कहां की
आत्म निर्भर भारत का बजट आज देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने देश को समर्पित किया। जिसमे सभी वर्गों को ध्यान में रखकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए पेश किए गए , इस बेहतरीन बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कार्यकर्ताओं की तरफ से बहुत-बहुत बधाई दी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीनगर नाराज चौधरी , उषा कंवर राठौड़ , सुमन चौधरी , संतोष चौधरी , लाली देवी सहित सभी भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

admin
Author: admin