DESH KI AAWAJ

देरांठू मे प्रजापत समाज ने मनाई मां यादे की जयन्ती

देरांठू मे प्रजापत समाज ने मनाई मां यादे की जयन्ती

कई झाकियो के साथ निकाला जूलूस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू कस्बे मे बुधवार को देरांठू के कुवाडिया ( प्रजापत ) समाज ने मां यादे की जयन्ती बडे हर्ष व उल्लास से मनाई । इस अवसर पर यादे मां नवयुवक मण्डल द्वारा विभिन्न प्रकार की झाकियां सजाकर जूलूस निकाला । जूलूस कस्बे के कुण्ड की महारानी मन्दिर से होकर गवारियां बस्ती , कुम्हार मोहल्ला , मेघवंशी मोहल्ला , सदर बाजार , बैरवा बस्ती , माली मोहल्ला , रावत मोहल्ला , बडवाल मोहल्ला व लम्बा बालाजी होते हुए वापस कुण्ड की महारानी स्थित मन्दिर पर पहुचा । आयोजित कार्यक्रम मे कई झण्डो के साथ निकाले जूलूस मे समाज की सभी महिलाएं पुरुष सजधज कर डीजे पर नाचते हुए जूलूस मे भाग लिया । जूलुस मे अखण्ड जोत के साथ राह मे मिलने वाले सभी को प्रसाद वितरित किया गया । समाज के नवयुवक मण्डल द्वारा हर वर्ष यह जयन्ती मनाई जा रही है ।

admin
Author: admin