कृषि कॉलेज को लेकर हुई जन सभा , जिला प्रमुख छिल्लर ने दिया आश्वासन, मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
कृषि कॉलेज को लेकर हुई जन सभा , जिला प्रमुख छिल्लर ने दिया आश्वासन, मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत //अलवर
अलवर सोडावास 31 जनवरी ग्राम बीजवाड़ चौहान में वर्षो से चली आ रही कृषि कॉलेज की मांग को लेकर 31 जनवरी सोमवार को दोपहर 1 बजे जन सभा का आयोजन मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के सानिध्य में हुआ । इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने कहा कि ग्रामीणों की यह मांग जायज है । इसके लिए भंवर जितेंद्र सिंह एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर कार्य को अंजाम देंगे । पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की धर्मपत्नी कविता यादव ने कहा कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में इतनी भूमि किसी स्कूल में नहीं है जो बीजवाड़। चौहान गांव में है । कृषि विद्यालय यहां ठीक रहेगा । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कृषि कॉलेज खुलवाने के लिए मांग पत्र सोपे गए । सभा मे जिलाप्रमुख बलबीर छिल्लर ,पूर्व विधायक पत्नी मेजर कविता यादव ,कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित यादव ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बिशुका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा जिला पार्षद भीमराज यादव ,कोटकासिम प्रधान डॉ विनोद कुमारी ,बहरोड़ प्रधान मनोज बस्तीराम ,अखिलेश कौशिक एडवोकेट जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी अलवर,रामावतार चौधरी अपर लोक अभियोजक मुंडावर, सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू गुप्ता बीजवाड़ , अमर सिंह सैनी , मूंगफली एंड कंपनी, राजस्थान सरपंच संघ उपाध्यक्ष रामपाल यादव ,,ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम पटेल व नव निर्वाचित सरपंच व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें । यह जानकारी सघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश यादव बल्लुवास ने दी ।


