DESH KI AAWAJ

बासक बाबा धाम पर भोलेनाथ , तेजाजी व बासक बाबा का 51किलो दुध से किया अभिषेक

बासक बाबा धाम पर भोलेनाथ , तेजाजी व बासक बाबा का 51किलो दुध से किया अभिषेक

बाबा का था जन्म दिन महोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित कोटा चौराहे के पास श्री वीर तेजाजी व बासक बाबा धाम पर सोमवार को भोलेनाथ , तेजाजी व बासक बाबा का अभिषेक कार्यक्रम पडित दिनेश दाधीच के सानिध्य मे मन्त्रोच्चार के साथ प्रातः किया गया। धाम के उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की कोरोना गाईड लाइन के अनुसार किया गया। आज बाबा का जन्मदिन भी होने से तेजाजी , बासक बाबा व भोलेनाथ पर 51 किलो दुध से अभिषेक कर क्षेत्र मे सुख शान्ति व सभी प्राणी मात्र सुखमय रहे की मगंल कामना के साथ अभिषेक किया गया । कार्यक्रम मे आये सभी भक्त गणो ने भोलेनाथ की भक्ति का आनंद लिया और खीर , चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया ।बाबा ने अपना जन्मदिन साधारण तरीके से मनाया ओर सबको आशिर्वाद प्रदान किया ।

admin
Author: admin