नसीराबाद मे एक सैनिक की तबीयत बिगडऩे से हुई मौत
नसीराबाद मे एक सैनिक की तबीयत बिगडऩे से हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सैन्य क्षेत्र मे निवास करने वाले एक सैनिक की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो जाने से मृत्यु हो गई । सूचना पर नसीराबाद सीटी थाना पुलिस ने मृतक सैनिक 66 इंजीनियर के अमित कुमार का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात यूनिट के अधिकारियों के सुपूर्द कर दिया । यूनिट के सुबेदार शिवप्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद ने सीटी थाने मे रिपोर्ट देते हुए बता कि जवान अमित कुमार रात्रि डयूटी करने के पश्चात अपने क्वार्टर पर गया था । जहां अचानक सीने मे दर्द होने से तबीयत बिगड़ गई । जिसे मिलेट्री अस्पताल मे पहुचाया । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सिटी थाना पुलिस ने सदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।

