DESH KI AAWAJ

देरांठू हाईवे के होटल मन्नत के बहार से बोलेरो चोरी

देरांठू हाईवे के होटल मन्नत के बहार से बोलेरो चोरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के कोटा चौराहे के नजदीक होटल मन्नत के बहार से एक यात्री की बोलेरो चोरी हो गई । यह वारदात होटल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई । लाम्बी मुक्तसर पंजाब निवासी हरजिंदर सिह पुत्र जसवंत सिंह ने नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह 29 जनवरी की रात पंजाब से कोटा जाते समय नसीराबाद के कोटा चौराहे के निकट स्थित होटल मन्नत पर भोजन करने के पश्चात रात्रि विश्राम वही किया । सुबह 6 बजे उठकर देखा तो होटल के बहार से उसकी गाडी बोलेरो गायब मिली । होटल के सीसीटीवी कैमरे को खगाला तो उसमे देखा कि सुबह लगभग 5 बजकर 27 मिनट पर एक अज्ञात चोर उसकी बोलेरो चुरा ले जाते नजर आया । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के साथ अज्ञात गाडी चोर की तलाश शुरू कर दी है ।

admin
Author: admin