DESH KI AAWAJ

बहुरुपिया बन राजू चला रहा अपना परिवार

बहुरुपिया बन राजू चला रहा अपना परिवार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जयपुर के पास आमेर तहसील के चान्दमा गांव निवासी राजू बहुरुपिया गांव गांव ढाणी ढाणी मे जाकर बहरुपिया बन ग्रामीणों को रिझा कर अपना व अपने परिवार का पेट पाल रहा है । अभी देरांठू कस्बे मे आया राजू बहरुपिया ने बताया कि यह काम उसके पिताजी रतनलाल बहरुपिया के साथ रहकर सीखा । व पीढियों से यह पुश्तैनी धान्धा करते आ रहे है । एक गांव मे 15 से 20 दिन परिवार सहित जाकर रहते है । वहां रोज सुबह राम , कृष्ण , शकंर , परशुराम , रावण , हनुमान , ताडका , कंस , लक्ष्मण , भेरव , मां काली आदि के स्वांग कर घर घर मोहल्ले मोहल्ले मे जाकर मनोरंजन करते है । वह बाद मे घर घर जाकर जो जितना सहयोग देता है , लेकर परिवार का भरण पोषण करते है । फिर अगले गांव मे जाकर डेरा लगा लेते है । इन परिवारों मे भी अब धीरे धीरे परिवर्तन आने लगे है , कुछ स्थाई जगह पर रहकर अन्य काम धन्धे मे लग गये है । पुराना बहुरुपिया का काम करने वाले अब कम ही नजर आने लगे है ।

admin
Author: admin