रामसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
रामसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के रामसर कस्बे में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमे मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानू उर्फ शाहिद आफरीदी ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानू उर्फ शाहिद अफरीदी ने उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमेशा निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए । मुस्लिम नौजवान कमेटी के उपसदर आसिफ भाई गहलोत ने कहा की हार और जीत सिक्के के दो पहलू है जहां हारने वाले को सबक लेना चाहिए , ओर अपनी गलती सुधार नी चाहिए । वही जीतने वाली टीम को भी आगे बढ़कर निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए । इस आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम मे आये अतिथि नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के पुत्र युवा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव में प्रतिभाओं का निखार होता है । स्वस्थ शरीर का विकास होता है । और हमेशा ऐसे खेल होते रहने चाहिए ।
क्रिकेट प्रबंधक जुनेद रंगरेज ने आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया । उद्घाटन मैच रामसर एवं मोराझड़ी के मध्य खेला गया । जिसमे मोराझड़ी विजय रही । प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानु उर्फ शाहिद अफरीदी, उपसदर सदर आसिफ भाई गहलोत, नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के पुत्र युवा नेता अशोक गुर्जर, पंचायत समिति प्रतिनिधि सलामुद्दीन भाई पवार देशवाली, सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, वार्ड पंच प्रतिनिधि रफीक डायर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अयूब रंगरेज, मान खत्री, सोहेल खत्री, इरशाद भाई, शाकिर खोखर, जागीर हरसोरी, शाहरुख अंसारी, फैजान भाई, समीर कुरेशी, अकरम पवार, असलम पवार, आसिफ भाई डीएस, इनायत डीएस, अजरुदीन गहलोत सहित अनेक मुख्य खिलाड़ी एव ग्रामवासी उपस्थित थे ।

