DESH KI AAWAJ

नसीराबाद सीटी थाना को मिली बडी सफलता

नसीराबाद सीटी थाना को मिली बडी सफलता

नकबजनी की वारदात का किया खुलासा , मुल्जिम आये गिरफ्त मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के स्टेशन रोड , नेताजी स्कूल के पास 25 नवम्बर की रात्रि को हुई चोरी के आरोपियों को नसीराबाद सीटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा आई पी एस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नसीराबाद के स्टेशन रोड , नेताजी स्कूल के पास रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व. लल्लू राम अग्रवाल ने 26 नवम्बर को सीटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जानकारी दी थी कि वो करीब दस दिन से अपने पुत्र के घर अजमेर सपत्नीक गये हुऐ थे । पीछे से घर मे चोरी हो गई । चोरी की सूचना घर मे रहने वाले किरायेदार ने फोन पर दी । जिस पर घर आकर देखने पर सामान बिखरा मिला । चौरो ने घर से सोने की तुलसी माला , 4 जोडी सोने के कान के , चांदी के आईटम दो किलो तथा डेढ से दो लाख रुपए नगद ले गए । जिस पर घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर चोर चोरी करते नजर आए । यह वारदात 25 नवम्बर की मध्य रात्रि की नजर आई । जिस पर विकास शर्मा पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशन व घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी व श्री मति पूनम भरगड आर पी एस /पुलिस उप अधीक्षक नसीराबाद के सुपर विजन मे थाना द्वारा टीम गठित कर अज्ञात मूल्जिम की तलाश शुरू की । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद घटनास्थल व आस पास के क्षेत्र का मौका मुआयना व फोटोग्राफी कराई । जिसमे सदिग्ध व्यक्तियो मे किशोर यादव , पवन सिह , उदय उर्फ गणपत , रवि कन्नोजिया , शमशेर सिंह , कालु गुर्जर , सुवालाल , मगलाराम , हरि गुर्जर , सम्पत सिह , प्रदीप सिंह व आदर्श उर्फ साहिल को पकडकर पूछताछ की । फिर मुखबिर से खास से आसूचना प्राप्त होने पर विनोद सिह ( 26 ) पुत्र सम्पत सिह रावत , निवासी नुन्दरी मालदेव , सदर थाना ब्यावर को दबोचा । जिस पर पुलिस द्वारा रिमांड लेने पर आरोपी ने स्वयं द्बारा चोरी करना स्वीकार किया । अब मुल्जिम को ओर रिमांड पर लेकर माल बरामद किया जायेगा ।
टीम मे शामिल
टीम मे घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी , श्री मति पूनम भरगड वृत्ताधिकारी , भवंरसिह सिह गोड थानाधिकारी नसीराबाद सीटी , उप निरीक्षक राधेश्याम के साथ आरिफ , कल्याण सिंह , वृजेश पाल , ललित , विशाल व ईमरान शामिल थे ।

admin
Author: admin