DESH KI AAWAJ

सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से संदीप दीक्षित ने वीरांगनाओं को किया सम्मानित

सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से संदीप दीक्षित ने वीरांगनाओं को किया सम्मानित

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यागं जगत

सोडावास 28 जनवरी ।                                               गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर जयपुर ग्रामीण से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह  राठौड़ की ओर से संदीप दीक्षित एडवोकेट पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अलवर ने गाँव माजरा अहीर के शहीद स्व.  होशियार  यादव की धर्मपत्नी वीरांगना  सुनीता  यादव व उनके सुपुत्र को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संसद ने वीरांगना सुनीता यादव से जरिये टेलीफोन बात कर शहीद परिवार का वन्दन किया व हर समय उनके साथ खड़े रहने आश्वाशन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माजरा अहीर के सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र  यादव, शहीद होशियार के पिताजी  मोहरसिंह पंच, केदार यादव, रामकरण सैनी, सन्नी सैनी उदलावाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व राजकीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहें। सभी ग्राम वासियों ने सांसद कर्नल  का शहीद परिवारों को सम्मानित करने की पहल का स्वागत किया व आभार जताया। इसी क्रम में गाँव लाड़पुर के शहीद  महेंद्र यादव के घर जाकर उनके सुपुत्र विक्रम यादव, उनके पिताजी  यादराम यादव, उनके भाई  निरंजन यादव व  महावीर यादव को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

admin
Author: admin