DESH KI AAWAJ

भगवन्तपुरा मे छात्राओं को निःशुल्क साइकिले की वितरित

भगवन्तपुरा मे छात्राओं को निःशुल्क साइकिले की वितरित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सराना के
भगवन्तपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। साईकिल वितरण सरपंच काली देवी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमे समाजसेवी रामसिंह चौधरी , एस एम सी अध्यक्ष सुखपाल कमेडीया, शैतान बोब्चया, कालू भडाणिया , जगदीश बोबच्या ,सुरेश जाट द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरित कराई गई । प्रधानाचार्य ममता जैन ने बताया कि छात्राओं को 2021 की 22 साइकिले व 2022 की 27 साइकिलों का वितरण गुरुवार को किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक अशोक कुमार गहलोत ,बलवीर सिंह चौधरी, ओमप्रकाश प्रजापत ,नंद राम प्रजापत , नरेंद्र जैन के साथ पंचायत सहायक करणी सिंह चारण , सुरेश जाट व ग्राम के गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin