DESH KI AAWAJ

जलदाय कर्मचारी महासंघ जयपुर के द्वारा तहसील स्तर पर सराना मे हुआ कार्यकारिणी का गठन

जलदाय कर्मचारी महासंघ जयपुर के द्वारा तहसील स्तर पर सराना मे हुआ कार्यकारिणी का गठन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ जयपुर राजस्थान के संबंध राजस्थान राज्य कर्मचारी बेरोजगार मजदूर महासंघ जयपुर राजस्थान की बैठक गुरुवार को सराना ,12 मील पर आयोजित हुई। बैठक मे संगठित क्षेत्र के अधीन टाटोटी तहसील स्तर की एवं जिला स्तर तक की अन्य समस्याओं के निराकरण करने हेतु तहसील टोटटी के तहसील संयोजक गोपाल सिंह नरूका, को नियुक्त किया गया । साथ ही महामंत्री हरि सिंह भाटी, तहसील उपाध्यक्ष अजय सिंह भाटी सराना , तहसील सचिव हरि सिंह राठौड़ जावला, को तहसील टाटोटी में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रभारी अजमेर हेमेंद्र सिंह राठौड़ जेतपुरा की अध्यक्षता एवं जलदाय विभाग के अजमेर महामंत्री गणपत सिंह चौहान की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस आयोजित मीटिंग में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन भी मौजूद रहे ।

admin
Author: admin