नसीराबाद क्षेत्र मे हर्षोल्लास से मनाया गया 73 वाँ गणतन्त्र दिवस
नसीराबाद क्षेत्र मे हर्षोल्लास से मनाया गया 73 वाँ गणतन्त्र दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे 73 वाँ गणतन्त्र दिवस बडे हर्ष व उल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर राजकीय बालिका विद्यालय मे समारोह रखा गया । जिसमे पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , नगरपालिका चेयरमेन श्री मति शारदा मित्तलवाल मुख्य अतिथि थे । जिसमे झण्डा रोहण विधालय प्राचार्य श्री मति नूतन लूहाडिया व अतिथियों द्वारा किया गया । वही उपखण्ड कार्यालय पर झण्डारोहण उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , छावनी परिषद पर ईओ उमेश कुमार शर्मा , नगरपालिका कार्यालय पर चेयरमेन श्री मति शारदा मित्तलवाल , राजकीय चिकित्सालय पर डा.सुनीता जोशी , डीप्टी कार्यालय पर डीप्टी पूनम भरगड , सीटी थाने पर थानाधिकारी भवंरसिह गोड , सदर थाने पर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने झण्डारोहण किया । इस अवसर पर नगरपालिका मे नगरपालिका चेयरमेन शारदा मित्तलवाल द्बारा नगर के पत्रकारों व नगरपालिका कर्मियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वही ग्रामीण क्षेत्र देरांठू के राजकीय उच्च मा. वि. मे संस्था प्रधान संगीता तिवारी , महात्मा गांधी इग्लिश स्कूल पर अनिल गोयल , रा. प्रा. विद्यालय माताजी का खेडा पर सुरेन्द्र वैष्णव , रा. प्रा. चिकित्सा केन्द्र पर एएनएम इन्द्रपाल कौर , पंचायत भवन पर सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , प्रतिभावान बाल भारती पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ , सुशीला पब्लिक स्कूल पर हनुमान मेहरा , सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव , श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर पर तगत सिह गौड ने झण्डारोहण किया । इस बार भी कोराना गाईडलाईन होने से सभी जगह समारोह कार्यक्रम छोटे स्तर पर ही सम्पादित किऐ गये ।

