नसीराबाद मे मतदाता दिवस
नसीराबाद मे मतदाता दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा संचालित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) नसीराबाद के आदेशानुसार मगंलवार को राष्ट्रीय नेताजी उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद में नंबर 01 के मतदाताओं के लिए मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में राजकीय नेताजी उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया जिसमें नवीन मतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उनको मतदान करने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर रामनाथ टंडन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं बीएलओ सुल्तान खोकर एवं श्रीमती मधु कोली ने नवीन मतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनको स्वच्छ लोकतंत्र में स्वच्छ भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया । जिसमे पर्यवेक्षक विजय कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया ।

