रामपुरा में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
रामपुरा में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट रामपुरा स्थित सखियों की बाड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान बालिकाओं के तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। व बालिकाओं की होंसला अफजाई करने के लिए बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
सखियों की बाडी से जुड़ी हुई दक्षा टीना प्रजापति ने बताया कि बालिकाओं को ज्यादा पढ़ाना चाहिए।
इस दौरान बालिकाओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाई। गौरतलब है कि सखिया की बाड़ी के माध्यम से छोटे बच्चों को पढ़ाया जाता है।

