DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई

नसीराबाद मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नेताजी स्कूल मे शनिवार को राजस्थान अंबेडकर महासंघ व ज्योतिबा फुले ब्रिगेड के सानिध्य में नेताजी स्कूल परिसर में 125 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती शारदा मित्तलवाल , विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजकुमारी वह इस्लामुद्दीन खान थे । कार्यक्रम के पूर्व
सर्वप्रथम नेताजी की तस्वीर पर फूल माला पहना कर दीप प्रज्वलित किया गया । विधालय की संस्था प्रदान राजकुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महान नेता जी का जन्म 23 जनवरी 98 मे कटक उड़ीसा में हुआ था । इनके पिताजी का नाम जानकीनाथ व माता का नाम प्रभावती था । नेता जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया । इनका नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा था । इन्होंने एक आजाद हिंद फौज का भी गठन किया और ब्रिटिश सरकार को देश छोडऩे के लिए बाध्य किया ।उस समय देश के चारों तरफ अंग्रेजों की हुकूमत थी । इतिहास उसे याद करता है जो अपने लिए नहीं अपनी मातृभूमि की रक्षा के प्रति त्याग – तपस्या एंव बलिदान की भावना रखता हो । इन महापुरुषों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाता है ।आज भी पूरा देश इनके 175 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद कर रहा है । इस अवसर पर चैयरमैन मित्तलवाल ने कहां कि इस क्रांतिकारी महानायक को हमारी ओर से कोटि-कोटि नमन करते है । ओर उन्होंने कहां कि सभी जन मानस शाम को नेताजी के सम्मान में अपने अपने घरों पर एक दीप प्रज्वलित अवश्य कर इन्हे याद करे । इस कार्यक्रम मे पूर्व संस्था अध्यक्ष लाल जीनगर , तिलोक चंद सैनी , ज्योतिबा फुले ब्रिगेड अध्यक्ष राजेश , हरीश घुमा , प्रभु लाल जयसवाल उदैनिया , प्रशांत भाटी , बाबूलाल , आशा , सीमा , दुर्गा रावत , रामधन जाट , महेंद्र कुमार शर्मा , मंजू बाकर , योगिता कुमावत सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद था ।

admin
Author: admin