सनोद के ग्रामीणों ने नृसिंह गौशाला मे चारा की ट्राली करी भेट
सनोद के ग्रामीणों ने नृसिंह गौशाला मे चारा की ट्राली करी भेट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित श्री नरसिंह गौशाला में शनिवार को सनोद ग्राम वासियों की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली कुट्टी की भेंट की गई । जिसमे ट्रॉली की कीमत लगभग 51000 रुपये है । सनोद ग्राम वासियों की तरफ से प्रतिवर्ष यह ट्रॉली नरसिंह गौशाला को भेट के रूप में प्राप्त होती है । नरसिंह गौशाला समिति के समस्त सदस्यों ने सनोद के सभी ग्राम वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त । इस अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष कन्हेयालाल सिन्धी , समाजसेवी मणिकांत शर्मा व अजय गौड के साथ सनोद के ग्राम वासी उपस्थित थे ।

