DESH KI AAWAJ

सराना बालिका स्कूल में एक बालिका संक्रमित

सराना बालिका स्कूल में एक बालिका संक्रमित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सराना ग्राम में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है । सराना बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार को लिए गए 10 छात्राओ एंव एक शिक्षक की सैंपल की जांच बुधवार को शाम तक आई ।जिसमें एक बालिका कोरोना पॉजिटिव आई । बालिका को होम आइसोलेशन रहने की सलाह दी गई । चिकित्सा अधिकारी की सूचना के बाद कक्षा 8 के कमरे को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में सैनिटाइज किया गया । गुरूवार को दोपहर बाद सील कर दिया गया। गुरुवार को सभी छात्राओं को विद्यालय बंद की सूचना दे दी गई।

admin
Author: admin