DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल की दिलवाडा मे बैठक हुई आयोजित

नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल की दिलवाडा मे बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक, मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई । ग्राम दिलवाड़ा में आयोजित इस बैठक में आजीवन निधि समर्पण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई । बैठक मे विधायक रामस्वरूप लांबा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा तन मन धन से सहयोग करने से पार्टी मजबूत होगी । अतः सभी कार्यकर्ताओं को आजीवन निधि समर्पण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग करना चाहिए । बैठक में बूथ समिति निर्माण पर विशेष जोर दिया गया । आजीवन निधि समर्पण कार्यक्रम के संयोजक हंसराज चौधरी ने भी अपने विचार रखे । समर्पण निधि के लांचिंग कार्यक्रम 51000 रुपए से आरंभ किया गया । बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी ने भी अपने विचार रखे । बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष करण चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष बसराम चौधरी, प्रह्लाद चौधरी, पूर्व सरपंच दिनेश चौधरी, गोपाल, सिद्धार्थ, राजेंद्र तेतरवाल, कोषाध्यक्ष शिवराज चौधरी, बहादुर सिंह गौड तथा समर्पण निधि के पंचायत प्रमुख भी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin