जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं निभाएं अहम भूमिका – यादव
जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं निभाएं अहम भूमिका – यादव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वंचित एवं जरूरतमंद की सहायता करने में स्वयंसेवी संस्थाओं को सकारात्मक भूमिका निभाने के संबंध में नगर निगम के आयुक्त देवेंद्र कुमार यादव ने आह्वान किया।
नगर निगम के आयुक्त देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने यह बात आदर्श नगर में जवाहर फाउंडेशन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से औपचारिक बातचीत में कही। जवाहर फाउण्डेशन द्वारा वर्तमान समय में चल रही शीतलहर के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद 100 से अधिक व्यक्तियों को गर्म कपड़े दिए जा रहे है। यह एक अनुकरणीय पुनीत कार्य है। अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद सुनीता चौहान, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम चौधरी, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल, जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, संयोजक मामराज सेन, नवीन कच्छावा, हेमराज सिसोदिया, मनीष सेन, छोटू सिंह रावत, राजेश सांखला, सेवाराम चौहान, रामअवतार यादव, चेतन, गुलशन सिंह एवं जिगर चौहान उपस्थित रहे।

